4 महीने से परिणाम के इंतजार में भटके हजारों अभ्यर्थी: जानिए क्यों अटके हैं केंद्रीय विद्यालयों के शिक्षक भर्ती नतीजे और क्या है छात्रों की मांग

Newspoint

देश भर के केंद्रीय विद्यालयों और आवासीय स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों युवाओं का सब्र अब जवाब देने लगा है। इस साल आयोजित की गई केवीएस (KVS), एनवीएस (NVS) और ईएमआरएस (EMRS) की टियर-II भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित न होने से अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है। लगभग चार महीने यानी 125 से ज्यादा दिन बीत जाने के बावजूद परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक समय-सीमा जारी नहीं की गई है।

Hero Image