ईरान पर अमेरिका के नए प्रतिबंधों का शिकंजा: भारत के चावल, चाय और दवा निर्यात पर संकट के बादल

Newspoint

पश्चिम एशिया में बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों के बीच अमेरिका द्वारा ईरान पर कसे जा रहे आर्थिक शिकंजे का असर अब भारतीय व्यापार पर भी साफ दिखने लगा है। वाशिंगटन की ओर से ईरान को वैश्विक वित्तीय व्यवस्था से अलग-थलग करने के लिए शुरू किए गए नए अभियानों और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) द्वारा तेहरान के साथ व्यापारिक गतिविधियों पर लगाई गई रोक ने भारत के लिए बड़ी चिंता खड़ी कर दी है।

Hero Image