प्रेस्टीज एस्टेट्स का लाभ 19% घटा, नई परियोजना की घोषणा

Newspoint
प्रेस्टीज एस्टेट्स का वित्तीय प्रदर्शन

नई दिल्ली, 30 जुलाई - रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ में 19 प्रतिशत की कमी दर्ज की, जो 235.9 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 292.5 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 2,835.6 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 2,468.7 करोड़ रुपये थी।


Hero Image

कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में ठाणे में एक नई आवासीय परियोजना के विकास के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। हालांकि, भू-स्वामी का नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। यह परियोजना 14.6 एकड़ क्षेत्र में फैली होगी और इसमें 50 लाख वर्ग फुट से अधिक विकास की क्षमता होगी।


कंपनी को इस परियोजना से 6,000 करोड़ रुपये के कुल राजस्व की उम्मीद है। प्रेस्टीज समूह के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक इरफान रज्जाक ने कहा, 'यह परियोजना मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में कंपनी के निरंतर विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।'