PM Suraksha Bima Yojana: सिर्फ 20 रुपये में पाएं 2 लाख का सरकारी बीमा, जानिए आवेदन का आसान तरीका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शुरुआती कार्यकाल में देश की आम जनता को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा देने के लिए कई बेहतरीन योजनाएं शुरू की थीं। उदाहरण के लिए, सरकार ने अटल पेंशन योजना की शुरुआत की, जो रिटायरमेंट के बाद हर महीने पेंशन की गारंटी देती है। इसी तरह सरकार ने दो खास बीमा योजनाएं भी पेश कीं। इनमें से एक योजना ऐसी है जिसमें आपको साल भर में सिर्फ 20 रुपये खर्च करने होते हैं। आइए जानते हैं इस योजना की पूरी डिटेल।
Hero Image