Post Office दे रहा है 20,000 रुपये का नकद इनाम? जानिए इस वायरल मैसेज का पूरा सच

सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर इन दिनों एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय डाक विभाग अपनी वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष सर्वे करा रहा है। इस मैसेज में कहा जा रहा है कि एक छोटा सा सर्वे पूरा करने पर उपयोगकर्ताओं को 20,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। Post Office Rs 20000 Cash Reward Scam Fact Check के तहत जब इस मैसेज की गहनता से पड़ताल की गई तो पता चला कि यह पूरी तरह से फर्जी और एक खतरनाक ऑनलाइन ठगी का जरिया है। डाक विभाग ऐसी कोई भी योजना या नकद इनाम नहीं दे रहा है।
Hero Image