पोस्ट ऑफिस की ये खास स्कीम: एक बार करें निवेश और हर महीने पाएं बंधी-बंधाई इनकम, जानें पूरा गणित

नई दिल्ली: अगर आपके पास थोड़ी बहुत बचत जमा है, तो अब आपको भविष्य की चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप अपनी मेहनत की कमाई को एक ऐसी सुरक्षित जगह निवेश कर सकते हैं जहाँ आपका पैसा भी सुरक्षित रहे और आपको हर महीने फिक्स्ड रिटर्न भी मिलता रहे। हम बात कर रहे हैं भारतीय डाक विभाग यानी पोस्ट ऑफिस की, जो भारत सरकार द्वारा संचालित एक भरोसेमंद संस्थान है।
Hero Image


पोस्ट ऑफिस सिर्फ चिट्ठियां भेजने के लिए नहीं है, बल्कि यह आम जनता के लिए कई बेहतरीन सरकारी योजनाएं भी चलाता है। आपने पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) के बारे में जरूर सुना होगा। यह स्कीम निवेश की सुरक्षा की गारंटी के साथ शानदार रिटर्न देती है। इसमें 5 साल के लिए निवेश करके आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

कैसे काम करती है यह स्कीम?

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको केवल एक बार पैसा जमा करना होता है। इसके बाद अगले 5 सालों तक पोस्ट ऑफिस हर महीने आपके खाते में पैसे ट्रांसफर करता रहता है। इस स्कीम की अवधि 5 साल है और मैच्योरिटी पूरी होने पर आपकी पूरी मूल राशि आपको सुरक्षित वापस मिल जाती है।