सिर्फ ₹5,000 महीने की बचत, बच्चे को मिल सकता है ₹2.70 करोड़ का बड़ा फंड


हर माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाना चाहते हैं। इसके लिए वे ऐसी निवेश योजना की तलाश करते हैं, जो लंबे समय में अच्छा फंड तैयार कर सके। ऐसे में पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक भरोसेमंद सरकारी बचत योजना मानी जाती है, जिसमें बिना जोखिम के गारंटीड रिटर्न मिलता है।
Hero Image


माता-पिता PPF के जरिए अपने बच्चे की उच्च शिक्षा, विदेश में पढ़ाई, शादी या भविष्य के लिए बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। किसी भी नाबालिग (Minor) बच्चे के नाम पर उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस में PPF खाता खुलवा सकते हैं। बच्चे के 18 वर्ष पूरे होने पर इस खाते का स्टेटस 'माइनर' से 'मेजर' कर दिया जाता है।

अगर आप अपने बच्चे के नाम पर हर महीने 5,000 रुपये निवेश करते हैं, तो कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि ब्याज) की ताकत से 60 वर्ष की उम्र तक बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।