Gold Silver price: सोने चांदी के दामों में उतार चढ़ाव का दौ जारी, जाने आज क्या हैं बाजार में दोनों की कीमत
इंटरनेट डेस्क। सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आज यानी 2 सितंबर को इंटरनेशनल मार्केट में यह गिरावट देखने को मिली है। बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में सोने और चांदी दोनों के दाम गिरावट आई है। एमसीएक्स पर सोना गिरकर करीब ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव भी दाम गिरकर ₹2.32 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो सोना 1825 रुपए तक गिरा और कीमत ₹1,49,904 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 3240 रुपए तक गिर गई और कीमत ₹2,32,201 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
खरीदारी से पहले दाम चेक करें
भारत में सोने के दाम में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,50,360 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,37,830 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,12,770 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है।
pc- allindiabullion.com
Next Story