Gold Price Today, 14 Nov: नवरात्रि के चौथे दिन भी गिरा सोना, चांदी भी टूटी, जानें आपके शहर का भाव
pc: mint
नवरात्रि के पहले दिन की स्थिरता के बाद अगले तीन दिन आज तक लगातार सोने की चमक फीकी पड़ी है। इन तीन दिनों में 24 कैरट की शुद्धता वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹2140 और 22 कैरट वाला ₹1960 सस्ता हुआ है। आज दिल्ली में 24 और 22 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 नीचे आया है। अब चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनो की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5100 सस्ती हुई है।
सिटीवाइज गोल्ड के भाव
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
| शहर | 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव | 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव | 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव |
| दिल्ली | ₹1,49,430 | ₹1,36,990 | ₹1,12,110 |
| मुंबई | ₹1,49,280 | ₹1,36,840 | ₹1,11,960 |
| कोलकाता | ₹1,49,280 | ₹1,36,840 | ₹1,11,960 |
| चेन्नई | ₹1,49,280 | ₹1,36,840 | ₹1,12,390 |
| बेंगलुरू | ₹1,49,280 | ₹1,36,840 | ₹1,11,960 |
| हैदराबाद | ₹1,49,280 | ₹1,36,840 | ₹1,11,960 |
| लखनऊ | ₹1,49,430 | ₹1,36,990 | ₹1,12,110 |
| पटना | ₹1,49,330 | ₹1,36,890 | ₹1,12,010 |
| जयपुर | ₹1,49,430 | ₹1,36,990 | ₹1,12,110 |
| अहमदाबाद | ₹1,49,330 | ₹1,36,890 | ₹1,12,010 |
लगातार दूसरे दिन टूटी चांदी
सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पिछले दो दिनों में एक किलो चांदी कुल 5,100 रुपये सस्ती हो गई है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी 100 रुपये की नरमी के साथ 2,34,900 रुपये पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में यह 2,44,900 रुपये के भाव के साथ सबसे महंगी बनी हुई है।