PM Kisan: दिवाली से पहले 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला बड़ा तोहफा, जारी हुई ₹2,000 की 24वीं किस्त; ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम
PC: INDIA TV
केंद्र सरकार ने दिवाली के पावन अवसर से पहले देश के करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा (भिलड़ी) से 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' (PM-Kisan) की 24वीं किस्त जारी कर दी है। इस योजना के तहत 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपये की राशि सीधे डीबीटी (DBT) के जरिए ट्रांसफर की गई है।
हालांकि, एक तरफ जहां किस्त जारी होने से किसानों के चेहरे पर खुशी है, वहीं दूसरी तरफ ई-केवाईसी (e-KYC) और भू-सत्यापन न कराने के कारण इस बार 10 लाख से अधिक किसानों के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए गए हैं।
PM Kisan Status: अपने भुगतान का स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं, यह जानने के लिए आप इन आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए 'Know Your Status' के विकल्प पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।
आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए OTP को सबमिट करें।
आपके स्क्रीन पर 24वीं किस्त और खाते का पूरा स्टेटस आ जाएगा।
Beneficiary List: बेनेफिशियरी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
अगर आप पूरे गांव की लाभार्थी सूची में अपना नाम जांचना चाहते हैं, तो यह तरीका अपनाएं:
पीएम-किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाएं।
'Beneficiary List' वाले ऑप्शन का चयन करें।
अपनी सामान्य जानकारी—जैसे राज्य (State), जिला (District), उप-जिला (Sub-District), ब्लॉक (Block) और गांव (Village) चुनें।
इसके बाद 'Get Report' पर क्लिक करते ही आपके गांव की पूरी बेनेफिशियरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम खोज सकते हैं।