रिटायरमेंट के बाद नियमित आय: सीनियर सिटिजन्स को मिलेगी ₹1.5 लाख पेंशन, जानें कैसे

रिटायरमेंट के बाद नियमित आय की समस्या से जूझ रहे वरिष्ठ नागरिकों के लिए भारतीय बैंकिंग क्षेत्र की रिवर्स मॉर्टगेज योजना एक वरदान साबित हो सकती है। इस स्कीम के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग अपने घर को गिरवी रखकर बिना बेदखली के मासिक, तिमाही या एकमुश्त राशि प्राप्त कर सकते हैं। निवेश बैंकर सार्थक आहूजा द्वारा साझा उदाहरण के अनुसार, 4 करोड़ के घर पर 60 वर्षीय दंपति को 20 वर्ष तक लगभग ₹1.5 लाख मासिक मिल सकता है, जो पूरी तरह टैक्स मुक्त है। यह योजना हाउस-रिच लेकिन कैश-पुअर व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।
Hero Image