Government Scheme: जीवनभर हर महीने मिलेगी 5000 रुपए की पेंशन, करना होगा ऐसा
इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपए की पेंशन हासिल कर सकते हैं। इस योजना में लाभार्थी के पास एक से पांच हजार रुपए प्रतिमाह तक पेंशन पाने का विकल्प होता है।
योजना का लाभ 18 से 40 साल की उम्र का व्यक्ति उठा सकता है। उसके पास बैंक या पोस्ट ऑफिस में बचत खाता होना जरूरी है। 1 अक्टूबर 2022 से आयकर देने वाला व्यक्ति भी इस योजना से नहीं जुड़ सकता है।
योजना में आपने जो पेंशन प्लान चुना है और आपकी उम्र क्या है इस पर आपके हर महीने का प्रीमियम निर्भर करता है। 18 साल की उम्र में 5000 रुपए मासिक पेंशन का विकल्प चुनने पर 210 रुपए प्रति महीने का प्रीमियम आपको देना होगा। वहीं, 40 साल की उम्र में इसी पेंशन के लिए 1,454 रुपए प्रति माह आपको देने होंगे।
PC: timesnowhindi