PM Kisan Scheme: इन किसानों की अटक सकती है 24वीं किस्त, आज ही पूरे कर लें ये जरूरी काम

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार है। उनका ये इंतजार इसी महीने समाप्त हो सकता है। सरकार की ओर से इस योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में दी जाती है।  अब  लोगों को योजना की 24वीं किस्त का इंतजार है।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं किन किसानों की 24वीं किस्त अटक सकती है। जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उन्हें किस्त के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। जल्द ही नजदीकी सीएससी सेंटर से या योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in से ई-केवाईसी करवा लें। अपात्र लोगों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

गलत जानकारी देकर योजना से जुड़ने वाले लोगाें का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। वहीं आवेदन करते समय नाम, जेंडर और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी सही भरने के कारण भी किस्त अटक सकती है। जिन किसानों ने पीएम किसान योजना में भू-सत्यापन नहीं करवाया है उनकी किस्त भी अटकने की पूरी संभावना है। 

PC: jagran 

Hero Image
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनलफोलो करें