Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आमजन को मिली बड़ी राहत
इंटरनेट डेस्क। कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बीच देश में शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट दिया गया है। ईरान पर ट्रंप के बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतें एक दिन में 3% से ज्यादा उछलकर 96 डॉलर के पार जा चुकी है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। कीमतें नहीं बढ़ने से आमजन को राहत मिली है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल ₹112.69 और डीजल ₹97.78 लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। देश के कई बड़े शहरों में भी आज कीमताें में बदलाव नहीं हुआ है।
देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं कीमतें:
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 रुपए लीटर
फरीदाबाद। पेट्रोल ₹103.28 और डीजल ₹95.94 प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.97 और डीजल ₹95.64 रुपये लीटर
चंडीगढ़: डीजल ₹89.47 और पेट्रोल ₹101.51 लीटर
देहरादून: पेट्रोल ₹100.55 और डीजल ₹95.93 प्रति लीटर
शिमला:पेट्रोल ₹103.25 और डीजल ₹95.21
लखनऊ: पेट्रोल ₹101.89 और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल ₹114.57 और डीजल ₹99.64 प्रति लीटर
रांची: पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.49 प्रति लीटर
पेट्रोल-डीजल की कीमतों की इस प्रकार लें जानकारी
दोनों ईंधनों की ताजा कीमतों की जानकारी ग्राहक मैसेज के माध्यम से भी हासिल कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक 9224992249, बीपीसीएल के ग्राहक 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक 9222201122 नंबर पर मैजेस कर कीमतों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों का महंगाई का समाना करना पड़ रहा है।
PC: money9live