भारत भर में वेल्थ बनाने को आसान बना रही हैं फोनपे म्यूचुअल फंड की डेली SIPs

Newspoint

भारत में आम लोगों के निवेश का सफ़र एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है, जहाँ वेल्थ बनाना रोज़ की आदत बनती जा रही है। जैसे-जैसे पहली बार निवेश करने वाले लोग अनुशासित निवेश को अपना रहे हैं, डेली SIPs लंबे समय में वेल्थ बनाने के एक असरदार तरीके के तौर पर उभर रहे हैं। फोनपे म्यूचुअल फंड रोज़ाना सिर्फ़ ₹10 से माइक्रो-इन्वेस्टमेंट की सुविधा देकर निवेश में आने वाली रुकावटों को दूर कर रहा है और साथ ही निवेश के सबसे बुनियादी सिद्धांतों में से एक “टाइमिंग से ज़्यादा निरंतरता ज़रूरी है” को और भी मजबूत बना रहा है।

इस बात को समझने के लिए, फोनपे म्यूचुअल फंड का डेली SIP डेटा लोगों के व्यवहार में आ रहे इस बदलाव को दर्शाता है। दिसंबर 2025 में इस फ़ीचर को लॉन्च करने के बाद से, प्लेटफ़ॉर्म ने 5 लाख (आधी मिलियन) से ज़्यादा यूनिक डेली SIP निवेशकों को जोड़ा है, जो छोटी-छोटी और नियमित निवेश में बढ़ती दिलचस्पी को दिखाता है।

2026 में इस बढ़त ने और भी तेज़ रफ्तार पकड़ी है। जनवरी 2026 से जून 2026 के बीच फोनपे म्यूचुअल फंड्स के 'डेली SIP' ट्रांज़ैक्शन में लगभग 5 गुना की बढ़ोतरी हुई है। ₹50 के औसत टिकट साइज (औसत दैनिक निवेश) के साथ, डेली SIP लंबी अवधि में वेल्थ बनाने के लिए एक क्रांतिकारी आदत साबित हुई है।

यह डेटा इस बात पर भी ज़ोर देता है कि निवेश का यह व्यवहार भारत के मेट्रो शहरों से आगे भी फैल रहा है। डेली SIP में निवेश करने वाले लगभग 77% निवेशक B30 शहरों (टियर 2 और 3 मार्केट) से हैं, जो यह दिखाता है कि टियर-2, टियर-3 और छोटे कस्बों में सिस्टमैटिक निवेश तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है। डेली SIPs, बिज़नेस, व्यापारियों और स्वरोजगार वाले लोगों के कैश-फ़्लो पैटर्न के साथ भी अच्छी तरह मेल खाते हैं, जिससे उन्हें महीने में एक बार निवेश करने के बजाय रोज़ाना छोटी रकम निवेश करने का मौका मिलता है।

युवा भारतीय इस बदलाव को लीड कर रहे हैं। डेली SIP में निवेश करने वालों में 18-29 साल के निवेशकों की हिस्सेदारी 58% है, जबकि 30-45 साल के निवेशक 37% योगदान देते हैं, इससे पहली बार निवेश करने वालों और शुरुआती दौर के निवेशकों में बढ़ती वित्तीय जागरूकता का पता चलता है।

भारतीय निवेशकों को डेली SIP क्यों पसंद आ रही हैं?

Hero Image