Government Scheme: फ्री एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए आज ही कर लें ये काम, नहीं तो...

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। कई राज्यों की सरकारों द्वारा त्योहारी सीजन में लोगों को फ्री एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे। हालांकि ये लाभ हर एलपीजी उपभोक्ता को नहीं मिलेगा, बल्कि इसका फायदा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के पात्र लाभार्थियों को ही मिलेगा। वहीं कुछ राज्यों में एएवाई और बीपीएल राशन कार्ड वाले परिवार को भी सरकार की ओर से ये लाभ दिया जाएगा।

आपको बता दें कि गोवा, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश में पात्र लाभार्थी परिवारों को साल में दो नहीं, बल्कि तीन फ्री सिलेंडर का लाभ दिया जाता है। यूपी में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के पात्र लाभार्थियों को होली और दीवाली के मौके पर सिलेंडर फ्री दिया जाता है।  फ्री सिलेंडर लेने के लिए लोगों को एक जरूरी काम करवाना होगा। इस काम के नहीं होने पर फ्री सिलेंडर मिलना मुश्किल होगा। 

गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी पूरी होनी जरूरी है। अगर ई-केवाईसी नहीं होगी तो आपको तुरंत ये काम करवा लेना चाहिए। वहीं अगर बैंक डिटेल या आधार से जुड़ी कोई गड़बड़ी मिलने पर भी लाभ मिलने में दिक्कत हो सकती है।

PC: hindi.news18

Hero Image
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनलफोलो करें