कर्मचारियों की बढ़ जाएगी सैलरी, सरकार ने उठा लिया है ये बड़ा कदम

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बने सस्पेंस के बीच कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर आई है। ये खबर बिहार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आई है। बिहार सरकार ने अब महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी को मंजूरी देकर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ये मंजूरी दी गई है।

इससे अब बिहार में छठे केंद्रीय वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 5 प्रतिशत अंकों की बढ़ोतरी मिलेगी। इसका मतलब है कि बिहार में अब डीए 257 से बढ़ाकर 262 प्रतिशत हो जाएगा।

बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होगा। ये फैसला सम्राट चौधरी सरकार द्वारा लिए गए पहले बड़े वित्तीय निर्णयों में से एक माना जा रहा है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हो जाएगा। वहीं पेंशनभोगियों की पेंशन में भी इजाफा होगा।

PC:business-standard

Hero Image
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें