Government Scheme: छोटे कारोबारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को सरकार तीन चरणों में देती है लोन, जान लें
इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से गरीबों के हित में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हें में एक 'प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi)' स्कीम है, जिसका संचालन छोटे कारोबारियों और रेहड़ी-पटरी वालों की मदद के लिए किया जा रहा है। इस सरकारी योजना में लोगों को लोन के साथ क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी मिल सकती है।
योजना में वेंडर्स को बिना किसी गारंटी के तीन स्टेज में लोन प्रदान किया जाता है। पहले स्टेज में 15,000 रुपए, दूसरे स्टेज में 25,000 रुपए तक और तीसरे स्टेज में 50,000 रुपए तक का लोन इन लोगों को सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है।
स्ट्रीट वेंडर्स द्वारा दूसरा स्टेज का लोन समय पर चुकाने के बाद वह तीसरे स्टेज के लोन के लिए भी एलिजिबल हो जाते हैं। वहीं क्रेडिट कार्ड पर बिलों का समय पर पेमेंट करने पर 20 से 50 दिनों के लिए टैक्स-फ्री क्रेडिट पा सकते हैं।
PC:timesnowhindi