LPG Prices: 639.50 रुपए पर मिल रहा है घरेलू एलपीजी सिलेंडर, प्रमुख शहरों में आज ये हैं कीमतें
इंटरनेट डेस्क। कमीशन बढ़ाने की खबरों के बीच देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में आज भी किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। इससे कीमतों को लेकर आज भी आमजन को राहत नहीं मिली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 14.2 किलो वाला गैस सिलेंडर 939.50 रुपए में ही मिल रहा है।
वहीं उज्जवला योजना के तहत 300 रुपए की सब्सिडी घटाने पर ये लोगों को केवल 639.50 रुपए रुपए में ही मिल रहा है। जयपुर में घरेलू सिलेंडर की कीमत 945.50 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,839.00 रुपए है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में इन सिलेंडरों के लिए क्रमश: 939.50 रुपए और 2,820.00 रुपए खर्च करने होंगे।
शहरवार चेक करें रेट
शहर: घरेलू सिलेंडर कमर्शियल सिलेंडर
नोएडा: 939.50 रुपए, 2,757.50 रुपए
मुंबई: 941.50 रुपए, 2,774.50 रुपए
कोलकाता: 968.00 रुपए, 2,964.00 रुपए
पटना: 1,031.50 रुपए, 3,110.50 रुपए
बेंगलुरु: 944.50 रुपए, 2,774.00 रुपए
भुवनेश्वर: 968.00 रुपए, 3,004.00 रुपए
वाराणसी: 979.50 रुपए, 2,942.00 रुपए
लखनऊ: 979.50 रुपए, 2,932.50 रुपए
PC: amarujala