Aadhaar Card: इस तारीख तक आप फ्री में अपडेट करवा लें अपना आधार कार्ड
इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों शामिल है। इसके बिना आपके कई काम अटक सकते हैं। आधार कार्ड की डिटेल्स पुरानी हो जाती हैं। बहुत से लोगों ने तो अपने आधार को दस साल से अपडेट ही नहीं करवाया है।
अगर आपने भी इतने साल तक आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है अभी आपके पास फ्री में इसे अपडेट करवाने का मौका है। आधार जारी करने वाली संस्था यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की ओर से इसे अपडेट करने की सलाह दी गई है।
आपके पास अपने 10 साल पुराने आधार को ऑनलाइन अपडेट फ्री में करवाने के लिए 14 जून तक का मौका है। इस तारीख तक आधार को अपडेट करवाने के लिए आपको शुल्क नहीं देना होगा। इसी कारण आप myAadhaar के ऑफिशियल पोर्टल पर 14 जून 2026 तक आधार को फ्री में अपडेट करा सकते हैं। आपको आज ही ये काम कर लेना चाहिए।
PC:moneycontrol
Next Story