PM Kisan Scheme: क्या बढ़ने वाली है योजना की राशि? सरकार की ओर से आया ये जवाब

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किसानों के हित में किया जा रहा है। देश में बड़ी संख्या में किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना में किसानों को सरकार की ओर से हर वर्ष 3 किश्तों में 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। अभी तक योजना की 23 किस्ते जारी हो चुकी हैं।

अब किसानों को 24वीं किस्त जारी होने का इंतजार है। योजना की राशि में इजाफा होने की समय-समय पर चर्चा होती रहती हैं। अब इस संबंध में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहार ने लोकसभा में जानकारी दी है।

लोकसभा में कांग्रेस सांसद ने चौहान से सवाल किया था कि क्या सरकार योजना की सालाना सहायता राशि को 6000 रुपए से बढ़ाने का प्रस्ताव रखती है? इस पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखित जवाब दिया ह योजना की सहायता राशि को बढ़ाने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है।

PC:hindi.news18

Hero Image
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें