Gold-Silver Prices: 3,470 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी भी 15,748 रुपए टूटी, आज ये है रेट

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से आज सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, आज सोना तीन हजार और चांदी 15 हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 3,470 रुपए की गिरावट आई है। इससे सोने का भाव घटकर आज 1.51 लाख रुपए हो गया है। वहीं आज एक किलोग्राम चांदी 15,748 रुपए सस्ती हो गई है। इससे चांदी कीमत घटकर आज 2.41 लाख रुपए पर आ गई है।

लोगों के आप अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है। आगामी समय में एक बार फिर से दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में इजाफा देखने को मिल मल सकता है। आपको बात दें कि 31 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी। इसके बाद 29 जनवरी को ये बढ़कर 1.76 लाख रुपए पहुंच चुकी थी। इस हिसाब से अब तक सोना 25 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।

PC:abplive

Hero Image
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें