Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, आज इतनी तय हो गई हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। मिडटर्म चुनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद ईरान के साथ जंग समाप्त होने की उम्मीद जगने से अब कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड में करीब 8.98 डॉलर की भारी गिरावट हुई है। इससे ये 94.62 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

हालांकि भारत में आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सरकारी तेल कंपनियों ने कोई कमी नहीं की है। कीमतें आज भी स्थिर ही बनी हुई है। लोगों को पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल के लिए ₹112.66 जबकि डीजल के लिए ₹97.78 प्रति लीटर खर्च करने होंगे। वहीं नई दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल ₹111.21, डीजल ₹97.83 प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल ₹107.76,तथा डीजल ₹99.55 प्रति लीटर बिक रहा है।

बेंगलुरु में आज पेट्रोल की कीमत 110.82 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 98.78 रुपए प्रति लीटर है। दोनों ईंधनों की कीमतों को कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। बहुत सी चीजों के दाम आसमान छू चुके हैं। विभिन्न शहरों और राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो सकता है। इसका कारण स्थानीय कर, ढुलाई शुल्क (फ्रेट चार्ज) और अन्य स्थानीय कारक हैं।

 इस प्रकार मिलेगी कीमतों की जानकारी


पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों की जानकारी ग्राहक मैसेज के माध्यम से भी हासिल कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक 9224992249, बीपीसीएल के ग्राहक 9223112222 और  एचपीसीएल के ग्राहक 9222201122  नंबर पर मैजेस कर कीमतों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनलफोलो करें