Petrol-Diesel Prices: क्या जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में कम हो गई हैं कीमतें? ये है आज की रेट
इंटरनेट डेस्क। अगर आप अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने जा रहे हैं तो पहले आज की पेट्रोल-डीजल की जाता कीमतों की लिस्ट जरूर ही देख लें। सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट कर दिया है। हालांकि आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी नहीं हुई है। कीमतें आज भी स्थिर ही हैं।
जयपुर में आज पेट्रोल ₹112.69 और डीजल ₹97.78 लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल ₹113.51, डीजल ₹99.82 और चेन्नई में पेट्रोल ₹107.76 प्रति लीटर तथा डीजल ₹99.55 प्रति लीटर है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है।
देश के अन्य प्रमुख शहरों में आज ये हैं कीमतें
बेंगलुरु: पेट्रोल की कीमत ₹110.44 प्रति लीटर, डीजल ₹98.39 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.71 प्रति लीटर, डीजल ₹103.84 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर,डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.23 प्रति लीटर, डीजल ₹95.71 प्रति लीटर
गुरुग्राम:पेट्रोल ₹102.97 प्रति लीटर, डीजल ₹95.64 प्रति लीटर
इस प्रकार से जान लें पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों के बारे में जानकारी
पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों की जानकारी ग्राहक मैसेज के माध्यम से भी हासिल कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक 9224992249, बीपीसीएल के ग्राहक 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक 9222201122 नंबर पर मैजेस कर कीमतों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है।
PC: money9live
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनलफोलो करें