LPG: आज ही पूरा कर लें ये काम, नहीं तो सिलेंडर के लिए देने पड़ सकते हैं ज्यादा पैसे
इंटरनेट डेस्क। अगर आप इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस का एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल उपयोग करते हैं और अभी तक अपना Aadhaar e-KYC नहीं कराया है, उन्हें जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लें। ये काम पूरा नहीं होने पर आपको सिलेंडर के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे।
अभी तक आपको घरेलू रेट्स पर सिलेंडर की सुविधा और सब्सिडी मिल रही है। एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं को एसएमएस नोटिस भेजकर इस कार्य के लिए याद दिलाई जा रही है। कई जगहों पर गैस एजेंसियों ने इसे "फाइनल रिमाइंडर" के तौर पर भी जारी किया है। ये प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर सब्सिडी मिलने में परेशानी आ सकती है।
खबरों के अनुसार, कई स्थानों पर घरेलू दरों पर सिलेंडर की सुविधा प्रभावित होने की भी आशंका जताई गई है। इसी कारण उपभोक्ताओं को अंतिम समय का इंतजार न कर जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरी कर लेनी चाहिए। इसके लिए उपभोक्ताओं को कई जरूरी दस्तावेजों की जरूर होगी।
PC:deccanherald