LPG Prices: आज प्रमुख शहरों में इतनी तय हो गई हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें
इंटरनेट डेस्क। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज बदलाव नहीं हुआ है। कल कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा होने के बाद आज दाम स्थिर हैं। कमर्शियल सिलेंडर गुरुग्राम में आज 2,828 रुपए का मिलेगा।
दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर कल 10 रुपए महंगा हुआ था। इससे इसकी कीमत 2,820 रुपए है। जबकि चेन्नई में 11.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमत में कल भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
मुंबई में इसकी कीमत 941.50 रुपए, कोलकाता में 968 रुपए और चेन्नई में 957.50 रुपए चुकाने होंगे। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों की रसोई का बजट बिगड़ा है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे कारोबारियों का गैस खर्च बढ़ने से खाने सहित कई चीजों के दामों में इजाफा हो चुका है। गरीबों के लिए घर चलाना भी मुश्किल हो गया है।
PC: reuters
Next Story