EPFO: कर्मचारियों को फ्री में मिलता है 7 लाख रुपए तक का लाइफ इंश्योरेंस, जान लें आप

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोग कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सदस्य है। लोगों के पीएफ खाते हैं। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि ईपीएफओ द्वारा अपने सदस्यों को बिना किसी अतिरिक्त खर्च या प्रीमियम के 7 लाख रुपए तक का मुफ्त लाइफ इंश्योरेंस देता है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।

सरकारी योजना ईडीएलआई के तहत कर्मचारी को बीमा दिया जाता है। नौकरी के दौरान किसी अप्रिय घटना या कर्मचारी की मृत्यु की स्थिति में बीमा की राशि सीधे उसके परिवार या नॉमिनी को मिलता है। इसके लिए कर्मचारी को अलग से कोई फॉर्म भरने या मेडिकल टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं होती है।

ईपीएफ के सक्रिय सदस्य होने पर ये सुरक्षा चक्र अपने आप काम करता रहता है। जैसे ही कोई कर्मचारी का पीएफ खाता खुलता है, वह इस जीवन बीमा योजना का हकदार बन जाता है। ईपीएफ सदस्य की सेवाकाल (जॉब) के दौरान मृत्यु होने पर उसके नॉमिनी या कानूनी वारिस को यह एकमुश्त बीमा राशि दी जाती है।

PC:rentomojo

Hero Image
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें