SBI WhatsApp Banking: अब WhatsApp पर मिलेंगी बैंकिंग की कई सुविधाएं

आज के डिजिटल दौर में Online Banking लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन चुकी है। बैंकिंग सेवाओं को और आसान बनाने के लिए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, SBI यानी State Bank of India ने WhatsApp Banking Service शुरू की है।
Hero Image


SBI WhatsApp Banking की मदद से ग्राहक घर बैठे कई जरूरी बैंकिंग सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं। इससे बैंक बैलेंस चेक करने, Mini Statement देखने और Loan Information पाने जैसे काम कुछ ही सेकंड में हो जाते हैं।

SBI ने साल 2022 में WhatsApp Banking Service शुरू की थी। शुरुआत में ग्राहकों को सिर्फ Balance Check और Mini Statement जैसी सीमित सुविधाएं मिलती थीं। लेकिन अब बैंक ने इस प्लेटफॉर्म पर कई नई सेवाएं जोड़ दी हैं। इनमें NRI Services, Account Statement, Loan Offers और दूसरी बैंकिंग सुविधाएं शामिल हैं।


अगर आप भी SBI WhatsApp Banking Service का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपका Registered Mobile Number WhatsApp से लिंक होना जरूरी है। आइिए जानते हैं SBI WhatsApp Banking Registration और इसके इस्तेमाल का पूरा तरीका।


SBI WhatsApp Banking पर Registration कैसे करें?

SBI WhatsApp Banking Service का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को पहले Registration करना होता है।


इसके लिए आप SBI की आधिकारिक वेबसाइट SBI Official Website पर जाकर पूरी जानकारी देख सकते हैं। वहां QR Code स्कैन करके भी Registration किया जा सकता है।

इसके अलावा आप SMS के जरिए भी SBI WhatsApp Banking Registration कर सकते हैं।


SMS Format

अपने Registered Mobile Number से यह SMS भेजें:

WAREG ACCOUNTNUMBER


इसे +917208933148 नंबर पर भेजना होगा।

उदाहरण के लिए, अगर आपका Account Number 123456789 है, तो आपको यह SMS भेजना होगा:

WAREG 123456789

SMS भेजने के बाद आपका नंबर SBI WhatsApp Banking Service के लिए Register हो जाएगा।


SBI WhatsApp Banking Service कैसे इस्तेमाल करें?

Registration पूरा होने के बाद SBI WhatsApp Banking इस्तेमाल करना बेहद आसान है।