Gold Silver Rate Today: चांदी के दामों में दिखी ₹15,000 की कमी। सोना भी हुआ सस्ता, देखें आज के रेट

Newspoint
आज शुक्रवार का दिन उन लोगों के लिए बड़ी खबर लेकर आया है। जो सोने और चांदी की कीमतों पर नजर रखते हैं। लगातार दूसरे दिन इन कीमती धातुओं के दाम में तेज गिरावट देखी जा रही है। अगर बात करें चांदी की तो इसकी कीमतों में काफी गिरावट देखी जा रही है। सुबह जब बाजार खुला तो MCX पर चांदी का भाव 15,000 रुपये प्रति किलो तक नीचे गिर गया। इस बड़ी गिरावट की वजह से चांदी की कीमत अब 2,29,872 रुपये के आसपास पहुंच गई है। हालत यह रही कि कीमतों में तेजी से आती गिरावट को देखते हुए 6 फीसदी का लोअर सर्किट भी लगाना पड़ा।

सोने के दाम भी हुए कम

सिर्फ चांदी ही नहीं बल्कि सोने के खरीदारों के लिए भी बाजार से राहत भरी खबर आ रही है। शुक्रवार को सोने की कीमतों में भी दबाव देखा जा रहा है। एमसीएक्स पर सोना करीब 0.82 फीसदी तक फिसल गया है। इस गिरावट के बाद अब 10 ग्राम सोने का भाव 1,50,675 रुपये के करीब पहुंच गया है। पिछले कुछ समय से जिस तरह सोने के दाम बढ़ रहे थे, अब उसमें कुछ कमी आने से खरीदारों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

पुराने रिकॉर्ड से काफी नीचे आई कीमतें

बाजार की इस उठापटक के बीच ये जानना जरूरी है कि सोना और चांदी अपने सबसे ऊंचे स्तर से अब कितने नीचे आ चुके हैं। कुछ समय पहले सोने ने 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन अब यह उस स्तर से करीब 28,500 रुपये कम पर बिक रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो इसने भी 4,20,048 रुपये प्रति किलो का भारी भरकम आंकड़ा छुआ था, जिससे यह अब लगभग 1,73,500 रुपये नीचे आ चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों ही धातुएं पिछले हफ्ते शुक्रवार को अपने सबसे ऊंचे स्तर पर थीं और आज के शुक्रवार तक इनके दाम काफी बदल चुके हैं।

क्यों गिर रहे हैं दाम?

अचानक आई इस गिरावट के पीछे दुनिया के हालात सबसे बड़ी वजह माने जा रहे हैं। मार्केट के जानकारों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब कम होता दिख रहा है। ऐसी खबरें हैं कि दोनों देश न्यूक्लियर डील को लेकर फिर से बातचीत शुरू कर रहे हैं। जब भी दुनिया में शांति की उम्मीद जगती है, तो लोग सोने और चांदी जैसी सुरक्षित चीजों में पैसा लगाने के बजाय डॉलर में निवेश करना ज्यादा पसंद करते हैं। यही वजह है कि आज मार्केट में सोने और चांदी पर दबाव बढ़ गया है।

डॉलर का असर

जब भी अमेरिकी डॉलर दुनिया की अन्य मुद्राओं के मुकाबले मजबूत होता है, तो उसका सीधा असर सोने और चांदी के रेट पर पड़ता है। मौजूदा समय में डॉलर काफी मजबूत हो रहा है जिससे कीमती धातुओं की मांग थोड़ी कम हुई है। ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली बातचीत ने निवेशकों के मन में एक उम्मीद जगाई है, जिससे मार्केट का रुख बदल गया है। सुरक्षित निवेश की मांग घटने से ही आज कीमतों में यह बड़ी गिरावट देखी गई है।

जानकारों की सलाह

बाजार के बड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने और चांदी में जो तेजी आनी थी, वह अब अपने ऊपरी स्तर को छू चुकी है। एक्सपर्ट्स की मानें तो आने वाले दिनों में इन धातुओं की कीमतों में और भी कमी आ सकती है। उनकी सलाह है कि जिन लोगों ने बहुत ऊंचे दाम पर खरीदारी की थी, वे मौजूदा उछाल का फायदा उठाकर बाहर निकल सकते हैं। माना जा रहा है कि धीरे-धीरे कीमतें अपने सही स्तर पर वापस आएंगी, जो मौजूदा रेट से काफी नीचे हो सकता है।
Hero Image


अस्वीकरण: यह लेख न्यूजपॉइंट द्वारा केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए तैयार किया गया है। लेख में दिए गए सोने और चांदी के भाव बाजार की मौजूदा स्थितियों और विशेषज्ञों के विश्लेषण पर आधारित हैं। न्यूजपॉइंट कीमतों में किसी भी विसंगति या वित्तीय लाभ-हानि के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।








More from our partners
Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint