Zepto ने दिया ग्राहकों को झटका, फ्री डिलीवरी के लिए अब 199 रुपए का मिनिमम ऑर्डर जरूरी
नई दिल्ली: क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Zepto ने ग्राहकों के लिए फ्री डिलीवरी की शर्तें बदल दी हैं। अब मुफ्त डिलीवरी का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को कम से कम 199 रुपये का ऑर्डर करना होगा। कंपनी ने मिनिमम ऑर्डर वैल्यू 149 रुपये से बढ़ाकर 199 रुपये कर दी है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बदलाव के बाद Zepto फ्री डिलीवरी की न्यूनतम सीमा के मामले में Blinkit और Instamart जैसी कंपनियों के करीब आ गया है।
Next Story