यूपी की छात्राओं की बल्ले-बल्ले, फ्री स्कूटी के साथ मिलेगा 5 लीटर पेट्रोल और हेलमेट
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं और छात्राओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक में कुल 16 प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गई है। इनमें सरकार की बेहद महत्वाकांक्षी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ भी शामिल है, जिसे अब आधिकारिक तौर पर कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है।
सरकार के इस फैसले के तहत शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रदेश के सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों से ग्रेजुएशन (स्नातक) की परीक्षा पास करने वाली टॉप 5 प्रतिशत मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटी जाएगी। इस योजना का लाभ उन छात्राओं को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम है।
Next Story