8th Pay Commission: 7% इंक्रीमेंट या फिटमेंट फैक्टर? जानिए किसमें मिलेगी सबसे ज्यादा बेसिक सैलरी
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी को लेकर सियासी और प्रशासनिक गलियारों में बड़ी बहस छिड़ी हुई है। एक तरफ कुछ प्रमुख कर्मचारी संगठन यह मांग कर रहे हैं कि सालाना इंक्रीमेंट की दर 6% से 7% तक की जानी चाहिए, ताकि हर साल कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी में अच्छी और संतोषजनक बढ़ोतरी हो सके। वहीं दूसरी तरफ, वित्तीय मामलों के एक्सपर्ट्स का साफ कहना है कि सिर्फ ऊंचे इंक्रीमेंट रेट के सहारे रहना समझदारी नहीं होगी, बल्कि एक ही बार में सैलरी को बंपर उछाल देने वाला फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) भी उतना ही जरूरी है।
विभिन्न केंद्रीय कर्मचारी संगठनों ने 8वें वेतन आयोग को अपनी-अपनी सिफारिशें और ज्ञापन भेज दिए हैं, जिनमें सालाना इंक्रीमेंट की दर 5% से लेकर 7% तक रखने की अलग-अलग मांगें उठाई गई हैं।
जानिए किस संगठन ने कितनी मांगी सालाना इंक्रीमेंट