Post Office की इस सुपरहिट स्कीम में आंख बंद कर लगा दें पैसा, PM मोदी का भी है इसमें तगड़ा निवेश
अपने सुरक्षित भविष्य के लिए सही समय और सही जगह पर पैसों का निवेश करना बहुत जरूरी है. ऐसा इसलिए ताकि जब कभी अचानक कोई इमरजेंसी आए, तो किसी के आगे हाथ फैलाने की नौबत न आए. अगर आप भी अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई को निवेश करने के लिए किसी बेहतरीन और सुरक्षित स्कीम की तलाश में हैं, तो पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानी NSC स्कीम आपके लिए बड़े काम की साबित हो सकती है.
पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) स्कीम सिर्फ सुरक्षा के लिहाज से ही बेस्ट नहीं है, बल्कि यह अपने दमदार रिटर्न के लिए भी काफी मशहूर है. चूंकि यह पोस्ट ऑफिस और भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक सरकारी योजना है, इसलिए इस पर बाजार के उतार-चढ़ाव (मार्केट रिस्क) का कोई असर नहीं पड़ता. आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है.
इस स्कीम की अच्छी बात यह है कि आप मात्र 1000 रुपये जैसी छोटी रकम से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. वहीं, इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं की गई है, यानी आप जितना चाहें उतना पैसा इस स्कीम में लगा सकते हैं.सिर्फ ब्याज से होगी लाखों की छप्परफाड़ कमाईअगर रिटर्न की बात करें तो नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में फिलहाल 7.7% की शानदार दर से ब्याज मिल रहा है. यह ब्याज सालाना तौर पर कंपाउंड होता जाता है. इसका मतलब यह है कि हर साल ब्याज से बढ़ी हुई आपकी रकम पर अगले साल फिर से 7.7% की दर से ब्याज मिलता है.
शानदार रिटर्न के साथ-साथ इस स्कीम में आपको तगड़ा टैक्स बेनिफिट भी मिलता है. अगर आप पुरानी टैक्स व्यवस्था (Old Tax Regime) चुनते हैं, तो आयकर की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट का फायदा उठा सकते हैं.
आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पोस्ट ऑफिस की इस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में एक बड़ी रकम जमा कर रखी है. चुनावी हलफनामे के आंकड़ों के अनुसार, पीएम मोदी ने राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) में करीब 9.12 लाख रुपये का निवेश किया हुआ है.