धनतेरस से ठीक पहले सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! रिकॉर्ड हाई से ₹54,000 हुआ सस्ता
धनतेरस का त्योहार पास आते ही सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। त्योहार से ठीक पहले सोने और चांदी के भाव में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 9:30 बजे चांदी की कीमत में 2,180 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे इसके भाव टूटकर 1,77,711 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं दूसरी ओर, 24 कैरेट सोना 233 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1,39,200 रुपये पर पहुंच गया है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि ये रेट एमसीएक्स (MCX) के हैं, जो दिनभर बाजार के रुख के साथ बदलते रहते हैं। देश भर के स्थानीय सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतें इससे अलग होती हैं, क्योंकि उनमें जीएसटी (GST), लोकल टैक्स और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज (गहने बनाने की घड़ाई) भी शामिल होते हैं।
आपको बता दें कि इस साल धनतेरस 6 नवंबर को मनाया जाएगा, जबकि दिवाली 8 नवंबर 2026 को पड़ रही है। भारतीय संस्कृति में सोने और चांदी की खरीदारी को फेस्टिव सीजन का बेहद शुभ और अहम हिस्सा माना जाता है।
साल 2026 में कीमती धातुओं के रिकॉर्ड की बात करें तो एमसीएक्स (MCX) पर 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, उस उच्चतम स्तर से लेकर आज तक सोने के भाव में 54,096 रुपये तक की बड़ी राहत देखने को मिल चुकी है।
वहीं चांदी की बात करें तो एमसीएक्स पर इसका ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है, जिसमें से अब तक 2,42,337 रुपये की भारी टूट देखने को मिली है।
देश की राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,39,850 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,27,683 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 999 फाइन शुद्धता वाली चांदी का भाव ₹1,77,940 प्रति किलोग्राम चल रहा है।
मुंबई में सोने-चांदी के रेटदेश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,39,440 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,27,820 प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 999 फाइन चांदी ₹1,78,080 प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,39,650 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,28,013 प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। यहां 999 फाइन चांदी का भाव ₹1,78,380 प्रति किलोग्राम है।
कोलकाता में गोल्ड-सिल्वर के रेटपश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹1,39,250 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,27,646 प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध है। वहीं 999 फाइन चांदी ₹1,77,840 प्रति किलोग्राम बिक रही है।
हैदराबाद में सोने-चांदी के रेटचेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,39,840 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,28,187 प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा चेन्नई में 999 फाइन चांदी का भाव ₹1,78,600 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है।
कैरेट और फाइननेस के हिसाब से जानिए सोने-चांदी की शुद्धतादूसरी तरफ, चांदी की शुद्धता को मापने के लिए कैरेट के बजाय ‘फाइननेस’ (Fineness) का इस्तेमाल किया जाता है। 999 फाइननेस वाली चांदी में 99.9% शुद्ध चांदी होती है। इसी तरह 925 फाइननेस में 92.5%, 900 फाइननेस में 90% और 800 फाइननेस वाली चांदी में 80% शुद्ध चांदी मौजूद होती है।