सोना हुआ सस्ता लेकिन आगे आने वाला है बड़ा तूफान! जानकारों की इस बात ने बढ़ाई टेंशन
फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों से जुड़े फैसलों के बाद से ही सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। हालांकि बाजार विशेषज्ञों का यह भी अनुमान है कि आने वाले दिनों में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं, जानकारों का यह तक दावा है कि आने वाले त्योहारी सीजन या दिवाली तक सोना अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर ₹1.80 लाख प्रति 10 ग्राम के पार भी निकल सकता है।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 21 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) पर नजर डालें तो सोने और चांदी दोनों के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। कॉमैक्स के आंकड़ों के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक सोना 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4401.30 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, चांदी के भाव में भी 0.48 प्रतिशत की नरमी आई और यह 66.825 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करती नजर आई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर घरेलू बुलियन मार्केट पर भी साफ देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज कारोबार की शुरुआत के साथ ही सोना और चांदी दोनों ही टूटे हैं। एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 670 रुपये तक की गिरावट के साथ करीब ₹1,53,740 प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी के वायदा भाव में भी बड़ी कमजोरी आई और यह 1000 रुपये से ज्यादा की गिरावट के साथ ₹2,40,868 प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई।
भारत के सर्राफा बाजार में क्या चल रहे हैं लेटेस्ट रेट?इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस मामूली गिरावट के बीच आगे क्या होगा? मशहूर ब्रोकरेज फर्म जेफरीज का बड़ा दावा है कि आने वाले कुछ महीनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 10,000 डॉलर प्रति औंस के पार जा सकता है, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 3.08 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बैठता है। ऐसे में मौजूदा गिरावट भले ही खरीदारों को राहत दे रही हो, लेकिन आने वाले दिनों में कीमतें आसमान छू सकती हैं।