कारीगरों की बल्ले-बल्ले! PM विश्वकर्मा योजना से जुड़ें और पाएं सस्ता लोन
आपको भी केंद्र सरकार की कई योजनाओं के बारे में पता होना चाहिए, ताकि आप भी उनका लाभ उठा सकें. राज्य सरकारें और केंद्र सरकार, ये कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को कई तरह के लाभ देने का काम किया जाता है. जैसे- अगर आप चाहें तो आप केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जुड़ सकते हैं.
किन लोगों को मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ?मोची या जूता बनाने वाले कारीगर, सुनार, मूर्तिकार और फिशिंग नेट निर्माता भी पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ ले सकते हैं.
अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है. ये ट्रेनिंग कुछ दिनों की होती है और ट्रेनिंग चलने तक आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है. यही नहीं, टूलकिट खरीदने के लिए आपको 15000 रुपये भी दिए जाते हैं.
Next Story