यूपी की बेटियों के लिए खुशखबरी! इस दिन मिलेगी फ्री स्कूटी, तारीख का हुआ बड़ा ऐलान

Newspoint

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य की 50 हजार मेधावी छात्राओं को अक्टूबर-नवंबर के महीने में मुफ्त स्कूटी देने जा रही है। इस बड़े ऐलान के साथ ही राज्य सरकार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ में किए गए वादों को तेजी से पूरा करने में जुट गई है।

हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इस बैठक में ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ के क्रियान्वयन को हरी झंडी दिखाई गई थी। योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक (ग्रेजुएशन) पूरा करने वाली टॉप 5 प्रतिशत मेधावी छात्राओं को मुफ्त में पेट्रोल चालित स्कूटी प्रदान की जाएगी।

स्कूटी के साथ-साथ छात्राओं को आईएसआई (ISI) मार्का हेलमेट, इंश्योरेंस (बीमा), गाड़ी का रजिस्ट्रेशन और 4 लीटर पेट्रोल भी बिल्कुल फ्री दिया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना, पढ़ाई बीच में छोड़ने यानी ड्रॉपआउट दर को कम करना और उन्हें पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाना है।

किसे मिलेगा सरकार की इस योजना का लाभ?

Hero Image