August GST Collection 2026 : अगस्त में खजाने की बल्ले-बल्ले, ₹1.99 लाख करोड़ के पार निकला GST
अगस्त के महीने में देश के खजाने के लिए बहुत अच्छी खबर सामने आई है। सरकार की ओर से 1 सितंबर 2026 को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत का ग्रॉस गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़कर 1.998 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह लगातार तीसरा ऐसा महीना है जब जीएसटी रेवेन्यू में दोहरे अंकों (Double Digit) की मजबूत बढ़त दर्ज की गई है। इससे पहले जून में 13.9 फीसदी और जुलाई में 15.4 फीसदी का उछाल देखने को मिला था।
Next Story