Ayushman Bharat: घर पहुंची टीम तो उड़े होश! 50 हजार लाभार्थी निकले मृत, 1 लाख का पता गायब

Newspoint

Ayushman Card Verification: आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों की सूची को लेकर कानपुर में चल रहे जमीनी सत्यापन के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम के सामने चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। टीम जब हाथ में आयुष्मान लाभार्थियों की सूची लेकर घर-घर पहुंची तो कई जगह ऐसे नाम मिले, जिनसे जुड़े लोगों की या तो कई साल पहले मौत हो चुकी थी या वे वर्षों पहले अपना पुराना पता छोड़कर कहीं और जा चुके थे।

कुछ मामलों में तो टीम जिस व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलाने पहुंची, वहां उस नाम का कोई व्यक्ति मिला ही नहीं। पड़ोसियों से पूछताछ करने पर पता चला कि संबंधित व्यक्ति वर्षों पहले मकान छोड़ चुका है। वहीं कुछ नाम ऐसे भी सामने आए, जिनके बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि इस नाम का व्यक्ति उस मोहल्ले में कभी रहा ही नहीं।

जमीनी सत्यापन की इस प्रक्रिया ने आयुष्मान योजना की पात्र सूची में मौजूद पुराने और गलत रिकॉर्ड को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

करीब 50 हजार मृतकों के नाम सूची में

Hero Image