केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

Newspoint
Newspoint

देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। इन दिनों सरकारी गलियारों में दो मुख्य मुद्दों पर चर्चा जोरों पर है—पहला आठवें वेतन आयोग की सुगबुगाहट और दूसरा जुलाई-दिसंबर छमाही के महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान।

Hero Image
हालांकि आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट आने में अभी समय है, लेकिन कर्मचारियों की नजरें अब आगामी डीए हाइक और उसके साथ मिलने वाले संभावित एरियर पर टिकी हैं।

मिलेगा 5 महीने का एरियर?

केंद्र सरकार हर साल जनवरी और जुलाई में डीए और डीआर (DR) में संशोधन करती है। अक्सर इसकी घोषणा कुछ महीने देरी से होती है। इस बार पिछली छमाही के ट्रेंड को देखें, तो कयास लगाए जा रहे हैं कि जुलाई छमाही के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान अक्टूबर के अंत या नवंबर महीने तक हो सकता है। यदि सरकार इस समय सीमा में घोषणा करती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर यानी करीब 5 महीने का बकाया एरियर एक साथ मिल सकता है।