सीएम विजय का इंग्लैंड दौरा रहा सुपरहिट, लौटते ही खोल दिया खजाना; राज्य के युवाओं को मिलेंगी 10 हजार नई नौकरियां
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का हालिया इंग्लैंड दौरा बेहद शानदार और ऐतिहासिक रूप से सफल रहा है। राज्य सरकार की तरफ से आज आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी गई है कि इस महत्वपूर्ण ट्रिप का मुख्य मकसद तमिलनाडु को दुनिया भर में एक ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब यानी वैश्विक निवेश का सबसे बड़ा केंद्र बनाना था।
सरकार द्वारा जारी एक ऑफिशियल प्रेस रिलीज के मुताबिक, मुख्यमंत्री विजय 10 सितंबर को इंग्लैंड के दौरे पर रवाना हुए थे।
सरकार के आंकड़ों के अनुसार, ‘वेट्री तमिलनाडु इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव 2026’ के माध्यम से कुल 67,452 करोड़ रुपये के 97 बड़े एमओयू (MoU) साइन किए गए हैं। इन समझौतों के धरातલ पर उतरने से राज्य में कुल 1,06,998 नई नौकरियां पैदा होंगी। खास बात यह है कि मौजूदा सरकार ने अपने शुरुआती 100 दिनों के भीतर ही 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड निवेश जुटा लिया है।
अपने लंदन दौरे के दौरान 12 सितंबर को सीएम विजय ने यूके में भारत के उच्चायुक्त कुमारन पेरियासामी से मुलाकात की। दोनों ने भारत-यूके कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) से भविष्य में मिलने वाले व्यापारिक अवसरों पर विस्तार से चर्चा की।
इसके बाद 14 सितंबर को लंदन में मुख्यमंत्री की गरिमामयी मौजूदगी में 15,300 करोड़ रुपये के एमओयू और लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) साइन किए गए, जिनसे अकेले 10,000 से ज्यादा नई नौकरियां मिलने की पूरी उम्मीद है।
मदरसन इंटरनेशनल और हिंदुजा ग्रुप से बड़ी डीलसर्विस और टेक्नोलॉजी सेक्टर की बात करें तो, जानी-मानी कंपनी अर्न्स्ट एंड यंग (EY) ने चेन्नई के नए माउंट-पूनमल्ली जीसीसी कॉरिडोर में एक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) स्थापित करने का बड़ा करार किया है।
टेक सेक्टर में स्वीडन का ‘सिग्मा टेक्नोलॉजी ग्रुप’ भी अपनी भारतीय कंपनी श्रीया सॉल्यूशंस के जरिए तिरुचिरापल्ली और चेन्नई में अपने कारोबार का विस्तार करेगा। इससे एम्बेडेड सिस्टम और इलेक्ट्रिफिकेशन के क्षेत्र में 600 नई नौकरियां पैदा होंगी। वहीं, यूके की ‘विल्सन पावर सॉल्यूशंस’ तिरुवल्लूर जिले में 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे 400 स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री विजय ने इस दौरान ‘हिंदुजा ग्रुप’ के शीर्ष अधिकारियों से भी मुलाकात की। इस मीटिंग में अशोक लेलैंड के एमडी धीरज हिंदुजा और फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज के एमडी प्रकाश पी. छाबड़िया भी शामिल रहे। उन्होंने सीएम को ‘वेट्री कॉन्क्लेव’ में साइन हुए 2,500 करोड़ रुपये के एमओयू की अब तक की प्रगति से अवगत कराया। समूह ने रिन्यूएबल एनर्जी (विशेषकर विंड पावर) में अपना निवेश और बढ़ाने तथा तमिलनाडु में निर्मित कमर्शियल वाहनों के निर्यात को बढ़ावा देने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री विजय ने मशहूर ‘सिल्वरस्टोन मोटर रेसिंग सर्किट’ का भी दौरा किया। यह दौरा 3 सितंबर को नियम 110 के तहत तमिलनाडु में एक वर्ल्ड-क्लास मोटर स्पोर्ट्स सिटी बनाने की उनकी घोषणा से जुड़ा हुआ था। उन्होंने वहां रेसिंग कंट्रोल, सर्किट और सुरक्षा प्रणालियों का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही, उन्होंने 2026 मिशेलिन ले मैन्स कप कार रेस को हरी झंडी दिखाई, जिसमें मशहूर अभिनेता और रेसर अजित कुमार ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।