E20 पेट्रोल से खराब हो जाएगी आपकी गाड़ी? नितिन गडकरी बोले- 'ये सब अफवाह है'

Newspoint
Newspoint

क्या आप भी इस बात को लेकर परेशान हैं कि पेट्रोल में एथनॉल (E20) मिलाने से आपकी कार का इंजन खराब हो जाएगा या माइलेज पर बुरा असर पड़ेगा? अगर हां, तो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इन तमाम आशंकाओं को लेकर खुलकर बात की है। गडकरी ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबरें कि E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब हो रही हैं, पूरी तरह से भ्रामक और गलत हैं।

Hero Image
क्या वाकई कम हो जाता है माइलेज?

नितिन गडकरी ने स्वीकार किया कि एथनॉल की ‘कैलोरिफिक वैल्यू’ (ऊर्जा क्षमता) पेट्रोल के मुकाबले थोड़ी कम होती है, इसलिए माइलेज में मामूली अंतर आ सकता है। लेकिन, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गाड़ी का माइलेज सिर्फ ईंधन पर निर्भर नहीं करता। दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में जहां भारी ट्रैफिक है और गाड़ियां बार-बार रुकती-चलती हैं, वहां ड्राइविंग का तरीका और ट्रैफिक की स्थिति माइलेज को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। गडकरी ने उदाहरण दिया कि अगर आप खाली सड़क पर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगे, तो आपको माइलेज का सही अंतर पता चलेगा, जो कि बहुत ही मामूली होगा।

पुख्ता टेस्ट के बाद ही लागू हुआ E20

केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि E20 (20% एथनॉल और 80% पेट्रोल) को पूरे देश में उतारने से पहले पुणे के ‘ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (ARAI) और वाहन बनाने वाली कंपनियों ने कड़े टेस्ट किए हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, “मुझे एक भी ऐसी गाड़ी दिखाइए जिसका इंजन E20 पेट्रोल की वजह से खराब हुआ हो। जो भी खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं, वे एक सोची-समझी साजिश और गलत धारणा बनाने का हिस्सा हैं।”

पुरानी गाड़ियों के लिए क्या करें?