यूपी की महिलाओं की चमकेगी किस्मत: अब 'लखपति' बनेंगी ग्रामीण उद्यमी
उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं के लिए एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) ने टाटा पावर कम्युनिटी डेवलपमेंट ट्रस्ट के साथ हाथ मिलाया है।
इस एमओयू का मुख्य लक्ष्य स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं को बड़े अवसर प्रदान करना है। इस पहल के जरिए न केवल रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं खुद का अपना काम शुरू कर सकेंगी। टाटा पावर के साथ मिलकर मिशन महिलाओं को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देगा और उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में मदद करेगा।
Next Story