Cult.fit IPO: क्या ऋतिक रोशन बेच रहे हैं कंपनी में अपनी हिस्सेदारी? जानें सच

Newspoint
Newspoint

बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन अब अपने फिटनेस और वेलनेस स्टार्टअप ‘Cult.fit’ में अपनी हिस्सेदारी कम करने की तैयारी में हैं। खबर है कि कंपनी जल्द ही शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही है और इस मेगा आईपीओ (IPO) में ऋतिक रोशन अपने करीब 6.33 लाख शेयर बेचने वाले हैं।

Hero Image
हालांकि, कंपनी छोड़ने की खबरों पर विराम लगाते हुए आपको बता दें कि इतने शेयर बेचने के बाद भी ऋतिक कंपनी में एक निवेशक के तौर पर बने रहेंगे।

क्या है 4,000 करोड़ के आईपीओ का गणित?

बेंगलुरु स्थित यह फिटनेस स्टार्टअप अपने आईपीओ के जरिए बाजार से मोटी रकम जुटाने की फिराक में है। कंपनी ने 950 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करने का प्रस्ताव रखा है। बाजार के जानकारों का अनुमान है कि ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) के जरिए पुराने निवेशकों के शेयर बिकने के बाद इस पूरे आईपीओ का साइज 3,500 से 4,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

ऋतिक रोशन की इस कंपनी के साथ पुरानी और गहरी बॉन्डिंग रही है, जहां वे न केवल एक निवेशक हैं, बल्कि अपने फिटनेस ब्रांड ‘HRX’ के जरिए भी इससे जुड़े हुए हैं।

77 शहरों में फैला है फिटनेस का साम्राज्य

साल 2016 में मुकेश बंसल और अंकित नागोरी द्वारा शुरू की गई यह कंपनी आज एक छोटे जिम चेन से बढ़कर देश का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड हेल्थ और वेलनेस प्लेटफॉर्म बन चुकी है। Cult.fit की पहुंच अब भारत के 77 शहरों तक हो गई है, जहाँ इनके 708 फिटनेस सेंटर्स लोगों को फिट रखने का काम कर रहे हैं। कंपनी सिर्फ जिम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रुप वर्कआउट, स्पोर्ट्सवियर, न्यूट्रिशन और घर पर फिटनेस सॉल्यूशन भी मुहैया कराती है।