8th Pay Commission: ₹50 लाख कर्मचारियों को तोहफा या झटका? 8वें वेतन आयोग की सैलरी पर आई बड़ी खबर
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बहुत ही जरूरी खबर सामने आई है। अगर आप भी 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के तहत अपनी सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो यह अपडेट आपके काम का है। नए वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं अब बहुत तेज हो गई हैं, लेकिन इसी बीच आपकी जेब और बैंक अकाउंट से जुड़ी एक ऐसी खबर आई है जिसे जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आठवें वेतन आयोग की नई सिफारिशों को 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी माना जा सकता है। लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों को इसका वास्तविक भुगतान यानी बढ़ी हुई सैलरी का असली लाभ मिलने में थोड़ा वक्त लगेगा। माना जा रहा है कि कर्मचारियों के खाते में नई सैलरी 2026 के आखिरी महीनों में या फिर साल 2027 की शुरुआत में आनी शुरू होगी।
दरअसल, वेतन आयोग को अपनी पूरी रिपोर्ट तैयार करने और उसे सरकार के सामने पेश करने में करीब 18 महीने तक का समय लग सकता है। आयोग की रिपोर्ट आने के बाद केंद्र सरकार इस पर अंतिम मुहर लगाएगी, जिसके चलते खातों में पैसा आने में थोड़ी देरी होना तय है। देर से ही सही, पर एक साथ आएगा पैसों का भारी-भरकम ‘एरियर’भले ही बढ़ी हुई सैलरी मिलने में थोड़ी देरी की संभावना जताई जा रही हो, लेकिन कर्मचारियों के लिए इसमें एक बहुत बड़ी राहत की बात भी छिपी है। नियम के मुताबिक, नई सैलरी जब भी लागू होगी, कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से लेकर भुगतान शुरू होने वाले महीने तक का पूरा बकाया यानी ‘एरियर’ (Arrears) एक साथ दिया जा सकता है।
इसका सीधा मतलब यह हुआ कि अगर आपको बढ़ी हुई सैलरी का भुगतान साल 2027 में भी मिलना शुरू होता है, तब भी आपको पिछले सभी महीनों का पैसा एकमुश्त आपके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा, जिससे कर्मचारियों को एक साथ मोटा फंड मिलेगा। बेसिक सैलरी 69,000 रुपये करने की मांग, जानिए कितना होगा फायदाआठवें वेतन आयोग के गठन के साथ ही कर्मचारी संगठनों ने भी सरकार के सामने अपनी मांगें रखनी शुरू कर दी हैं। विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने की पुरजोर वकालत की है। कुछ बड़े संगठनों ने तो सरकार को सौंपे प्रस्ताव में न्यूनतम बेसिक सैलरी को बढ़ाकर सीधे 69,000 रुपये प्रति महीना करने की मांग की है।