ट्रम्प के एक्शन से भारतीय इंडस्ट्री को झटका! 50% ड्यूटी के खिलाफ भारत ने चला बड़ा दांव
भारत ने वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (WTO) में अमेरिका से क्वार्ट्ज सरफेस प्रोडक्ट्स के इंपोर्ट पर वाशिंगटन के टैरिफ-रेट कोटा के बारे में बातचीत करने की मांग की है। यह नया कोटा 15 अगस्त से लागू हो चुका है और अगले चार सालों तक जारी रहेगा। नई दिल्ली ने 14 अगस्त को डब्ल्यूटीओ को औपचारिक रूप से बताया कि इस मामले में भारत का “काफी बड़ा हित” जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही भारत ने प्रस्ताव दिया है कि दोनों देशों की आपसी सुविधा के अनुसार यह वार्ता वर्चुअल तरीके से आयोजित की जाए।
आंकड़ों की बात करें तो भारत ने वित्त वर्ष 2026 में अमेरिका को लगभग 380 मिलियन डॉलर मूल्य के ऐसे प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट किए थे। वाशिंगटन ने भारत, वियतनाम, स्पेन और थाईलैंड को इन खास सामानों के प्रमुख एक्सपोर्टर के रूप में चिह्नित किया था। भारत ने डब्ल्यूटीओ के सेफगार्ड्स एग्रीमेंट के तहत इस बातचीत की मांग उठाई है।
आखिर क्या है पूरा मामला?