गैस सिलेंडर पर आया बड़ा अपडेट! मोदी सरकार ने दी 5 ऐसी खुशखबरी कि झूम उठेंगे आप
नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की सप्लाई को लेकर सोशल मीडिया और बाजार में चल रही अफवाहों पर अब केंद्र सरकार ने विराम लगा दिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देशवासियों को बड़ा भरोसा देते हुए साफ किया है कि दुनिया के मौजूदा हालात चाहे जैसे भी हों, भारत में एलपीजी (LPG) की सप्लाई में कोई कमी नहीं आएगी। सरकार ने कहा है कि आम लोगों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि गैस का कोटा पूरी तरह सुरक्षित है।
सरकार द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, गैस सप्लाई चेन पूरी रफ्तार से काम कर रही है। महज एक दिन (शनिवार) के भीतर देशभर में करीब 47.7 लाख एलपीजी सिलेंडरों की बुकिंग हुई। सबसे राहत की बात यह है कि इसी दौरान लगभग 47 लाख सिलेंडरों की सफल डिलीवरी भी कर दी गई। ये आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि मांग कितनी भी हो, सरकार उसे पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
समंदर के रास्ते आ रहा है गैस का ‘महाखजाना’ रसोई गैस की उपलब्धता को और भी पुख्ता करने के लिए सरकार ने एक बड़ा अपडेट दिया है। आगामी 13 मई को 46,000 मीट्रिक टन से ज्यादा एलपीजी लेकर एक विशाल जहाज विशाखापत्तनम बंदरगाह पर पहुंचने वाला है। इस बड़े शिपमेंट के आने के बाद देश के गैस भंडारों में भारी इजाफा होगा, जिससे भविष्य में किसी भी तरह की किल्लत की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। दुनिया में तनाव, पर भारत में सप्लाई है फुलमध्य पूर्व और खाड़ी देशों में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारत सरकार ने घरेलू स्तर पर एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की है।
सरकार अब 5 किलोग्राम वाले छोटे एलपीजी सिलेंडरों को प्रमोट करने के लिए देशभर में विशेष अभियान चला रही है। अप्रैल 2026 से अब तक 10 हजार से ज्यादा जागरूकता शिविर लगाए जा चुके हैं। इन कैंपों के जरिए करीब 1.75 लाख छोटे सिलेंडर बेचे गए हैं।
सप्लाई सामान्य रखने के साथ-साथ सरकार ने उन लोगों पर भी शिकंजा कसा है जो गैस की जमाखोरी या कालाबाजारी करते हैं। सरकार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। हाल ही में देशभर में 1900 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 349 वितरकों पर भारी जुर्माना लगाया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले 74 डिस्ट्रीब्यूटर्स को सस्पेंड कर दिया गया है।