Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग! चांदी सीधे 6000 रुपये महंगी, चेक करें अपने शहर का नया रेट
नई दिल्ली। अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। कल यानी 5 मई को बाजार में शांति रहने के बाद, आज 6 मई को बुलियन मार्केट में जबरदस्त हलचल देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों ने लंबी छलांग लगाई है। MCX पर सोने का भाव 1,967 रुपये की तेजी के साथ 1,51,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
चांदी की बात करें तो इसकी चमक आज देखते ही बन रही है। आज चांदी के भाव में 6,181 रुपये का भारी उछाल आया है, जिसके बाद यह 2,50,497 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। सिर्फ भारत ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। ग्लोबल मार्केट में सोना 1% से ज्यादा उछलकर 4,632 डॉलर प्रति औंस पर है, वहीं चांदी 2.49% की बढ़त के साथ 75.41 डॉलर पर ट्रेड कर रही है।
दिल्ली से जयपुर तक सराफा बाजार का हालहैरानी की बात यह है कि वायदा बाजार में तेजी के बावजूद खुदरा सराफा बाजार में कुछ जगहों पर गिरावट भी देखी गई है। आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹1,760 सस्ता हुआ है, जबकि 22 कैरेट में ₹1,610 की कमी आई है। दिल्ली में आज मामूली ₹10 की गिरावट रही। मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,49,170 के आसपास बिक रहा है। वहीं जयपुर में इसका भाव ₹1,49,320 है। चेन्नई में सोना सबसे महंगा है, जहां रेट ₹1,50,760 प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचा है।
चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव का दौरचांदी की कीमतों में इन दिनों ‘रोलर-कोस्टर’ जैसा उतार-चढ़ाव दिख रहा है। दो दिन स्थिर रहने के बाद आज फिर भाव बदले हैं। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो दिनों में चांदी ₹10,100 सस्ती हुई थी, जबकि उससे पहले दो दिन में यह ₹15,000 महंगी हो गई थी। आज दिल्ली में चांदी ₹2,54,900 प्रति किलो पर है। चेन्नई के खरीदारों के लिए बुरी खबर है, क्योंकि वहां चांदी ₹2,64,900 के भाव के साथ देश में सबसे महंगी बिक रही है।
क्यों अचानक बढ़ गए दाम?सोने-चांदी की इस तेजी के पीछे वैश्विक कारण अहम हैं।