एलपीजी ई-केवाईसी के नाम पर हो रहा है बड़ा खेल, पलभर में खाली हो सकता है बैंक खाता

Newspoint

इस समय देश भर में एलपीजी ई-केवाईसी (LPG e-KYC) को लेकर काफी गहमागहमी और भागदौड़ का माहौल बना हुआ है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसी बात का फायदा अब शातिर साइबर ठग उठाने लगे हैं. शातिर बदमाश लगातार फोन कॉल और फर्जी संदेशों (Messages) के जरिए सीधे-साधे लोगों को ई-केवाईसी करवाने के नाम पर लूटने का काम कर रहे हैं. यदि आपने भी अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं करवाई है और आपके पास भी ऐसा कोई संदेहास्पद फोन कॉल या मैसेज आता है, तो आपको तुरंत बेहद सावधान हो जाने की जरूरत है.

Hero Image
गैस एजेंसी कभी भी फोन करके नहीं मांगती जानकारी

इस पूरे मामले में सबसे जरूरी बात यह है कि कोई भी अधिकृत गैस एजेंसी कभी भी खुद फोन करके ग्राहकों से ई-केवाईसी नहीं करती है. ई-केवाईसी करवाने के लिए या तो आप खुद ऑनलाइन प्रक्रिया अपना सकते हैं या फिर सीधे अपनी गैस एजेंसी जाकर इसे पूरा करवा सकते हैं. ऐसे में अगर आपके पास किसी का भी फोन आता है, तो उस पर भूलकर भी भरोसा न करें. ऐसे मामलों में कॉल करने वाला शातिर ठग खुद को किसी गैस एजेंसी का कर्मचारी बताता है और आपसे कहता है कि यदि आपने आज ही ई-केवाईसी नहीं करवाई, तो आपका गैस कनेक्शन तुरंत काट दिया जाएगा.

ऐसी धमकियों से बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है.

ई-केवाईसी के नाम पर हो रही है खतरनाक ठगी

यह ठग ई-केवाईसी पूरा करने के नाम पर आपसे ओटीपी (OTP) या बैंक खातों से जुड़ी बेहद गोपनीय जानकारियां मांग सकते हैं. यदि कोई व्यक्ति डर के मारे अपना ओटीपी या बैंक डिटेल्स ऐसे किसी शख्स के साथ शेयर कर देता है, तो उसका बैंक खाता पलभर में पूरी तरह खाली हो सकता है. इसलिए यह बात हमेशा गांठ बांध लें कि यदि कोई आपको फोन करके या मैसेज के जरिए खुद को गैस एजेंसी या सरकार से जुड़ा व्यक्ति बताता है, तो उसकी बातों पर कभी भी आंख मूंदकर विश्वास न करें.