Gold Rate Today: सोने के भाव में ऐतिहासिक उछाल, क्या अब 2 लाख तक जाएगी कीमत? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
एक तरफ जहां देश में गिरते रुपए को संभालने के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं, वहीं दूसरी तरफ सोने और चांदी की कीमतों ने आम आदमी के होश उड़ा दिए हैं। सरकार द्वारा इंपोर्ट ड्यूटी (आयात शुल्क) में किए गए इजाफे और अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स की गिरावट का सीधा असर अब घरेलू बाजार पर दिखने लगा है। भारतीय वायदा बाजार (MCX) में सोने की कीमतों में एक ही दिन में 11,000 रुपये प्रति दस ग्राम
देश के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने के दाम किसी रॉकेट की तरह ऊपर गए। कारोबारी सत्र के दौरान सोने की कीमत में 11,000 रुपये से भी ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह के समय सोना 1,61,742 रुपये पर ट्रेंड कर रहा था, लेकिन देखते ही देखते यह अपने दिन के उच्चतम स्तर 1,64,497 रुपये
पर पहुंच गया। बता दें कि बीते दिन सोना 1,53,442 रुपये पर बंद हुआ था। इतनी बड़ी उछाल ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चिंता में डाल दिया है। चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 3 लाख के पारसिर्फ सोना ही नहीं, चांदी ने भी आज महंगाई के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। MCX पर चांदी की कीमतें 22,367 रुपये की छलांग लगाकर 3,01,429 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गईं। सुबह बाजार खुलते ही चांदी में तेजी के संकेत मिलने लगे थे और देखते ही देखते यह 3 लाख के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गई। चांदी की यह चमक अब आम ग्राहकों की आंखों में चुभने लगी है।
आखिर क्यों लगी कीमतों में आग?इस भारी उछाल के पीछे सबसे बड़ा कारण सरकार द्वारा सोने-चांदी पर इंपोर्ट टैरिफ को 6% से बढ़ाकर सीधे 15%
हैरानी की बात यह है कि जहां भारत में दाम बढ़ रहे हैं, वहीं इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड की कीमतों में करीब 0.4% की गिरावट देखी गई है और यह 4,695.99 डॉलर प्रति औंस